- Back to Home »
- Politics »
- क्या MH-CM शिंदे को साइड करने की पक रही चाचा [शरद]-भतीजे [अजित पवार] में गुप्त मुलाकातों की खिचड़ी..?
क्या MH-CM शिंदे को साइड करने की पक रही चाचा [शरद]-भतीजे [अजित पवार] में गुप्त मुलाकातों की खिचड़ी..?
Posted by : achhiduniya
13 August 2023
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम में एनसीपी नेता अजित पवार
ने शिवसेना-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित के समर्थक एनसीपी के
आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के शनिवार को पुणे में एक कारोबारी के आवास पर मुलाकात की।
जिसके बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस मीटिंग की खास बात ये रही कि अजित पवार सरकारी काफिला छोड़कर पहुचे तो
जयंत पाटिल कार्यकर्ता की गाड़ी में पहुंचे थे। फाइव स्टार होटल के बजाय मीटिंग रद्द
कर शरद पवार के खास एक बड़े कारोबारी के
बंगले में बैठक हुई। यह बैठक पुणे के कोरेगांव पार्क क्षेत्र के बंगले में एक घंटे से ज्यादा चली। एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा,यह दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक मुलाकात हो सकती है। इस बैठक को गुप्त रखा गया था,लेकिन मीडिया को भनक लग गई। एक क्षेत्रीय समाचार चैनल द्वारा प्रसारित दृश्यों में शरद पवार दोपहर करीब एक बजे कोरेगांव पार्क क्षेत्र में कारोबारी के आवास पर पहुंचते दिखे। शाम करीब पांच बजे शरद पवार चले गए। लगभग दो घंटे के बाद शरद पवार के भतीजे अजित पवार को शाम पौने सात बजे कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए एक कार में परिसर से बाहर निकलते देखा गया।
इस बैठक को लेकर हर पार्टी के नेता अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। चर्चा है कि जयंत पाटिल की मध्यस्थता में अजीत पवार एक बार फिर से शरद पवार को बीजेपी साथ में लाने की कोशिश करने गए थे। इसके साथ ही कहा ये जा रहा है कि एनसीपी नेताओं के खिलाफ जारी ईडी की जांच पर भी चर्चा हुई है। हालांकि, तीनों में से एक भी नेता ने अभी इस पर कुछ भी नही बोला है। इस बीच शिवसेना के संजय राऊत ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ मिल सकते हैं तो शरद पवार और अजीत पवार क्यों नही मिल सकते ? हालांकि, तुरंत राऊत ने इसे मजाक की बात कहकर टालने की कोशिश भी की।.jpg)
.jpg)
.jpg)