- Back to Home »
- Politics »
- MP में 50% कमीशन वाली सरकार प्रियंका का शिवराज सरकार पर वार..
Posted by : achhiduniya
12 August 2023
कांग्रेस
की
राष्ट्रीय महासचिव सचिव प्रियंका गांधी ने
भारतीय जनता पार्टी पर
बड़ा हमला कर
ट्वीट करते हुए आरोप
लगाया है कि कर्नाटक में तो जनता ने 40%
कमीशन वाली सरकार को हटाया था,लेकिन
मध्य प्रदेश में जल्द ही 50% कमीशन
वाली बीजेपी की सरकार जाने वाली है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि,मध्य
प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत
की है कि प्रदेश में 50% कमीशन
देने पर ही भुगतान मिलता है. कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40%
कमीशन की वसूली करती थी। उन्होंने
कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई
है। कर्नाटक की जनता ने
40% कमीशन
वाली सरकार को बाहर किया। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से
हटाएगी। कमलनाथ ने भी बीजेपी पर 50%
कमीशन
की सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों के दिलो-दिमाग में कमलनाथ के
अलावा कुछ नहीं आता। उन्होंने ट्विटर पर लिखा बीजेपी वाले आज कल मेरी
आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं,
चुनावी
पूजा, चुनावी भक्ति,
पॉलिटिकल
पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं। उनके नुमाइंदे और बीजेपी
वाले मेरा नाम जपना छोड़ के जनता का नाम जपें, जनता
की भक्ति करें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)