- Back to Home »
- Discussion , Judiciaries »
- UCC पर शरिया कानून का अड़ंगा डाल हिंदू एक्ट पर किया प्रहार असदुद्दीन औवैसी ने..
Posted by : achhiduniya
11 August 2023
UCC [यूनिफॉर्म सिविल कोड] को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं केवल
ये पूछना चाहता हूं आज भारत में 8 करोड़ 75 लाख हिंदू हाउसहोल्ड को 3 हजार 65 करोड़ का टैक्स डिडक्शन मिला। जब UCC आएगा तो हिंदू अनडिवाइडेड एक्ट को क्या पीएम मोदी खत्म करेंगे..?
ओवैसी ने पूछा,क्या पीएम मोदी जनजाति समूह को दिए गए
कल्चरल प्रोटेक्शन को खत्म करेंगे। अगर मुसलमानों का सवाल है तो हमें फ्रीडम ऑफ
रिलिजन है। कोई किसी की नैतिकता किसी पर थोप नहीं सकता है। आप एक तरफ
UCC की बात करते हैं और दूसरी तरफ बिना कानूनी कार्रवाई के
बुलडोजर चलाते हैं। ओवैसी ने कहा,बीजेपी UCC की बात करती है और धर्म परिवर्तन पर कानून बनाती है। गुजरात
में कोई मुसलमान या कोई हिंदू अशांत क्षेत्र में अपना घर नहीं बेच सकता। हिमाचल
प्रदेश में कोई कृषि भूमि को नहीं खरीद सकता,अगर आप यूसीसी की बात करेंगे तो हिंदू
मैरिज एक्ट, हिंदू सक्सेशन एक्ट, हिंदू एडॉप्शन एक्ट ये सब खत्म करना पड़ेगा। ओवैसी ने
मुसलमानों में चार शादियों को लेकर कहा,बीजेपी
कहती है कि हम लोग चार शादी करते हैं। 2019 का सरकारी
आंकड़ा सबके सामने है।


.jpg)