- Back to Home »
- Job / Education , State News »
- UP-CM योगी राज में नई किताबें कबाड़ी को बेच दीं सरकारी स्कूल टीचर ने
Posted by : achhiduniya
11 August 2023
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक गांव में सरकारी
स्कूल टीचर ने सरकार द्वारा बच्चों के लिए भेजी गईं नई किताबें कबाड़ी को बेच दीं।
गांव वालों ने जब कबाड़ी के पास इन किताबों को देखा तो वे सन्न रह गए। ग्रामीणों ने
तुरंत कबाड़ी को पकड़ा और पूछताछ शुरू कर दी। पूछने पर कबाड़ी वाले ने बताया की
सरकारी स्कूल के टीचर ने उसे ये सारी किताबें बेच दीं है। गांव वालों ने बताया कि
ये किताबों इसी सत्र 2023-24 की हैं। गांववालों का आरोप है यह किताबें मिर्ज़ापुर के सदर
तहसील के प्राथमिक विद्यालय बजटा में बच्चों को पढ़ने के लिए आई थीं। मगर स्कूल के
टीचरों ने इस किताब को कबाड़ी को पैसों के लिए बेच दिया है। ग्रामीणों को जब
इसका पता
चला तो कबाड़ी के पास से किताबों को बरामद कर लिया है। साथ ही कबाड़ी ने
जिस दुकानदार को ये किताबें बेची थी, उस दुकानदार से भी किताब बरामद की हैं। ग्रामीणों का आरोप स्कूल के
अध्यापकों ने पुराने अभिलेख के साथ-साथ नए सेशन की किताबें भी बेच दीं है। जब
ग्रामीण स्कूल के टीचर से इस बारे में बात करने गए तो पहले टीचर ने किताबें बेंचने
से मना कर दिया और बाद में कहा कि आप लोग कहीं से लाए होंगे। वीडियो वायरल होने
के बाद इस मामले में मिर्ज़ापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने स्कूल के
शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।
बीएसए का कहा कि मामले में नोटिस जारी कर दिया
गया है। जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारें नई-नई योजना बनाती रहती हैं।
इस हेतु सरकार सरकारी स्कूलों में मुफ्त पुस्तकें, यूनिफॉर्म, स्कॉलरशिप, मिड डे मील जैसी कई सुविधाएं प्रदान कराती है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा
मुहैया कराई जा सके, लेकिन कुछ टीचर चंद पैसों के खातिर बच्चों की भविष्य के साथ
खिलवाड़ कर रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)