- Back to Home »
- International News »
- इस देश के लोग हर छे महीने में करते है वोटिंग,हर 6 महीने में चुनाव..
Posted by : achhiduniya
30 September 2023
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर पाँच वर्षों
में चुनाव होते है,जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाकर रखा जा सके। वहीं यूरोप का एक देश है सैन मरीनो। इस देश में हर 6 महीने पर चुनाव होता है और सबसे हैरानी
की बात हर इलेक्शन के बाद वहां का राष्ट्राध्यक्ष बदल जाता है। जो भी नया राष्ट्राध्यक्ष
चुना जाता है, उसे उस देश के लोग कैप्टन-रिजेंट कहते
हैं। कैप्टन रिजेंट को चुनने के लिए ग्रेट और
जनरल काउंसिल के 60 सदस्य वोट डालते हैं। सैन मरीनो देश
दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है। यहां की आबादी
करीब 34 हजार है। इस देश में सबसे पहली बार चुनाव साल 1243 में हुआ था। यहां के संसद को अरेंगो कहा जाता है। इस देश में संविधान 1600 में लागू हुआ था। वहीं जब यहां हर 6 महीने में चुनाव होता है तो देश के
विपक्षी नेता को देश के शीर्ष नेता के तौर पर चुना जाता है। इस देश को दुनिया के
कुछ सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। 61 वर्ग किलोमीटर में बसा ये देश सबसे छोटे लोकतांत्रिक
देशों में से एक है। यह इटली का पड़ोसी है। यही वजह है कि इसके कल्चर और भाषा पर
इटली की छाप देखने को मिलती है।
.jpg)
.jpg)