- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पुलिस ने किया यौन संबंध बनाने पर मजबूर...जाने क्या है पूरा मामला....?
Posted by : achhiduniya
29 September 2023
मुक्तसर जिले में हिरासत में एक वकील और एक अन्य व्यक्ति का कथित रूप से
उत्पीड़न करने को लेकर एक पुलिस अधीक्षक एवं दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार
किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए
लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एक
विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त
पुलिस महानिदेशक इस एसआईटी पर नजर रखेंगे तथा उसमें तीन अन्य पुलिसकर्मी उसके
सदस्य होंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यहां
मुख्यमंत्री भगवंत मान से भेंट करने के बाद यह कदम उठाया गया है। एक पुलिस अधीक्षक
समेत छह पुलिसकर्मियों पर एक वकील का हिरासत में उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज
किया गया था।
उन पर आरोप है कि मुक्तसर में उन्होंने वकील को सह आरोपी के साथ यौन
संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। एफआईआर के अनुसार, मुक्तसर
के पुलिस अधीक्षक रमनदीप सिंह भुल्लर, निरीक्षक
रमन कुमार कंबोज, कांस्टेबल हरबंस सिंह, भूपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह और होमगार्ड दारा सिंह के
खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक भुल्लर, निरीक्षक रमन कुमार कंबोज और कांस्टेबल हरबंस सिंह को
गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसआईटी वकील द्वारा हिरासत में उत्पीड़न के लगाये गये
आरोप की जांच करेगी तथा निदेशक (जांच ब्यूरो) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। ये आरोप
सामने आये थे, तब से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोट बार
एसोसिएशन से जुड़े वकील अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए काम का बहिष्कार
कर रहे हैं तथा पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। संबंधित
वकील को एक अन्य व्यक्ति के साथ 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि अपराध जांच एजेंसी के प्रभारी रमन कुमार कंबोज ने
शिकायत की थी कि वकीलों ने पुलिसदल के साथ मारपीट की थी और कुछ अधिकारियों के
कपड़े फाड़ दिये थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)