Posted by : achhiduniya 26 September 2023

एक साल पहले दिल्ली नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राजधानी की जनता ने बड़े-बड़ें वादे किए थे। अब सत्ताधारी पार्टी आप और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के पार्षद वादों को भूलकर अपने हित साधने में जुटे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मंगतराम सिंघल और निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेन्टर में जाकर कांग्रेस के निगम पार्षदों से मिलकर दिल्ली से जुड़े मुद्दों और विकास से संबधित मसलों पर चर्चा की। कांग्रेस निगम पार्षदों ने मंगतराम सिंघल और जितेन्द्र कुमार कोचर से कहा कि सत्तासीन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद वेतन बढ़ोत्तरी के लिए सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं। परंतु हमें वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं, क्षेत्र का विकास चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम में पहले बीजेपी और वर्तमान में 
आम आदमी पार्टी के सत्ता के आने पर दिल्ली का विकास पूरी तरह रुक गया है। मंगतराम सिंघल और कोचर ने कहा कि निगम में बीजेपी और आप नेताओं की अनदेखी का हरजाना दिल्ली की जनता भुगत रही है। कांग्रेस ने निगम और दिल्ली सरकार में रहते हुए हमेशा ही दिल्ली के विकास पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद निगम के सदन पटल पर दिल्ली में क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाऐंगे और आम आदमी पार्टी और बीजेपी की जनता के प्रति दोगली नीति को जनता के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों ने निगम चुनाव में दिल्ली के विकास को लेकर जनता से जो वायदे किए थे। अभी तक वे सभी खोखले साबित हुए है। दिल्ली पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। इस अवसर पर निगम पार्षद मंदीप शौकीन,नाजिया दानिश,हाजी जरीफ,शीतल,शगुफ्ता चौधरी, समीर अहमद,अरीबा खान,शबीला बेगम और नाजिया खातून मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -