- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मालेगांव बम ब्लास्ट BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों की अंतिम चरण सुनवाई जल्द....
मालेगांव बम ब्लास्ट BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों की अंतिम चरण सुनवाई जल्द....
Posted by : achhiduniya
25 September 2023
मुंबई सेशन कोर्ट की विशेष NIA कोर्ट में आरोपी पेश होंगे। सभी आरोपियों के धारा 313 के तहत बयान दर्ज होंगे।
मालेगांव ब्लास्ट केस के 2 आरोपी समीर कुलकर्णी और सुधाकर चतुर्वेदी स्पेशल NIA कोर्ट पहुंच चुके हैं।
इस मामले में कुल 323 लोगों की गवाही हुई
है। जिसमे से 37 गवाह अपनी गवाही से पलट गए। अदालत आज से इन गवाहों के दिए बयान के आधार पर
आरोपियों से सवाल कर उनका जवाब दर्ज करेगी।2008 मालेगांव बम ब्लास्ट मामले की सुनवाई अंतिम चरण में है
और आरोपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को पेश होने का आदेश
दिया गया है।गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके में 6
लोगों की मौत हुई थी और 101 लोग घायल हुए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित कुल 7 आरोपी हैं और सभी जमानत पर हैं। प्रज्ञासिंह ठाकुर, रिटायर मेजर रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे, सुधाकर चतुर्वेदी। आरोपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह
ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को मुंबई सेशन कोर्ट की विशेष NIA कोर्ट में
पेश होने के लिए कहा गया है।
.jpg)
