- Back to Home »
- Politics , Suggestion / Opinion »
- लक्ष्मीनारायण,सीताराम, राधेश्याम महिला प्रधान देश को लेडीज फर्स्ट दुनिया से सीखने की जरूरत नहीं....BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
लक्ष्मीनारायण,सीताराम, राधेश्याम महिला प्रधान देश को लेडीज फर्स्ट दुनिया से सीखने की जरूरत नहीं....BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
Posted by : achhiduniya
21 September 2023
राज्यसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि
हम सब जानते हैं कि इस नए संसद भवन की शुरुआत गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुई और कल
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम निर्विघ्न पारित हुआ और मुझे विश्वास है
कि आज राज्य सभा में भी यह बिना किसी बाधा के सर्वसम्मति से पास होगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि महिला
आरक्षण का जो विषय काफी लंबे अंतराल से चल रहा था, उसे उन्होंने एक निर्णायक मोड़ दिया है। उन्होंने नारी सशक्तीकरण के लिए पिछले 9 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उसके लिए भी मैं उन्हें धन्यवाद
देता हूं। नड्डा ने राज्यसभा में
कहा,गुलामी के काल से गुजरे
उस समय परदा पर्दा समेत
उत्थान के समय कमी आई, लेकिन भारतीय संस्कृति में महिला को ऊर्जा और शक्ति
के रूप में देखा गया। हमारी शब्दावली ऐसी है। क्या दुनिया हमें सिखाएगी कि लेडीज
फर्स्ट, हमारे यहां तो लक्ष्मीनारायण सीताराम, राधेश्याम पहले से ही है। जेपी नड्डा ने राज्यसभा में
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री बीजेपी ने
दिया। आज 27
मंत्री सरकार में ओबीसी
के हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)