- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- चाचा चौधरी और साबू करेंगे युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित....चुनाव आयोग ने की पहल
Posted by : achhiduniya
21 September 2023
बचपन के
दिनों मे कई पुस्तके बाजार में मौजूद थी लेकिन बच्चों में चाचा
चौधरी और साबू के किरदार
वाली पुस्तक जिसके द्वारा लोगों को एक जागरूकता के साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ने
व बुद्धि के बल से बड़ी से बड़ी समस्या का चुटकियों में समाधान करने वाले चाचा चौधरी और साबू अच्छे खासे लोकप्रिय थे। चुनाव आयोग ने बुधवार को
युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शिक्षित, प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए एक
विशेष कॉमिक पुस्तक पेश की, जिसमें
प्रतिष्ठित कॉमिक पुस्तक के
पात्रों चाचा चौधरी और
साबू को शामिल किया गया है। चाचा चौधरी और
चुनावी दंगल की शीर्षक वाली यह पुस्तक चुनाव आयोग
और प्राण कॉमिक्स की संयुक्त पहल है, जिसका विमोचन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे तथा अरुण गोयल
ने किया। इस किताब का प्राथमिक केंद्र युवा पात्र मतदाताओं को खुद को पंजीकृत करने
के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय
भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कुमार ने कहा,डिजिटल मीडिया
के इस युग में भी लोगों तक पहुंचने के माध्यम के रूप में कॉमिक्स प्रासंगिक और
विशिष्ट है।
.jpg)
.jpg)