- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- मै चुनौती देता हूं वायनाड से नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़के दिखाई राहुल गांधी,ओवैसी का चैलेंज....
मै चुनौती देता हूं वायनाड से नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़के दिखाई राहुल गांधी,ओवैसी का चैलेंज....
Posted by : achhiduniya
25 September 2023
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में एक सार्वजनिक सभा
को संबोधिन के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश
के विवादित ढांचा को सबसे पुरानी पार्टी के शासन में ध्वस्त कर दिया गया था। उन्होंने
कहा,मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को चैलेंज करता हूं कि वह वायनाड से नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ें। आप बड़े-बड़े बयान देते रहो, मैदान में आओ और मेरे खिलाफ लड़ो। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं। तेलंगाना में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव
होने हैं। अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और AIMIM
आमने-सामने नजर आ रही हैं।
दोनों पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई
हैं। इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने तेलंगाना के तुक्कुगुडा में विजयभेरी
सभा में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी, भारत राष्ट्र समिति और AIMIM तेलंगाना में एकजुट होकर काम कर रहे
हैं और उनकी पार्टी इस तिकड़ी के खिलाफ लड़ रही है। राहुल गांधी ने कहा था, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी BRS के खिलाफ नहीं, बल्कि BRS,BJP और AIMIM के साथ
मिलकर लड़ रही हैं। वे खुद को अलग-अलग पार्टियां कहते हैं,लेकिन एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
वायनाड सांसद ने यह भी
दावा किया था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव या AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के
खिलाफ कोई CBI-ED मामले
नहीं हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने लोग मानते
हैं। लोकसभा
चुनाव की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन देश में सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों के
बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर जोरों पर चल रहें है।


