Posted by : achhiduniya 25 September 2023

पीएम मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चांदी के चम्मचवालों के लिए गरीबी मायने नहीं रखती। पीएम मोदी ने इशारों इशारों में राहुल गांधी पर ये कटाक्ष किया। पीएम ने ये भी कहा कि कांग्रेस के लिए गरीबों की बस्ती एक पिकनिक स्पॉट है। किसानों का खेत, फोटो सेशन का स्टेज है। कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार के लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। यानी कि जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने एमपी कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं। पीएम ने कहा कि यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। यहां के युवाओं ने इस दौर की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखीं। यहां के युवाओं ने अंधेरे मे 
जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या फिर से बीमारू बनाना चाहते हो। क्या एमपी के युवाओं के भविष्य को तबाह करना चाहते हो। क्या आप चाहते हो कि एमपी का पैसा कांग्रेस लूट ले। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में ना देखने का सामर्थ्य बचा है, ना देशहित को समझने का। इसलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है।पीएम ने कहा कि आपको याद होगा कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। 
आज भारत की यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। भारत में रिकॉर्ड लेनदेन हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस को ये भी पसंद नहीं है। भाजपा आज आधुनिकतम सड़कें, चौड़ी हाईवे, एक्सप्रेसवे बना रहा है लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। पीएम ने कहा कि भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें ला रही हैं, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा बुलेट ट्रेन पर काम कर रही है, इसकी भी कांग्रेस आलोचना करती है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है, उस विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं, भटके नहीं और अटके भी नहीं। 

हम अपने आसपास देख रहे हैं कि जब इन्हें (कांग्रेस) राजस्थान में मौका मिला तो कैसे वहां कांग्रेस वहां सिर्फ बर्बादी लाई। हमने महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे गठबंधन में शामिल होकर कांग्रेस ने लूट को ही अपना नंबर 1 काम बना दिया। पीएम ने कहा कि ये समय भारत को, मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाने का है। विकसित भारत बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तु्ष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -