- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बलात्कार के वक्त मजा आया क्या पीड़िता से नर्स ने पूछा शर्मसार करने वाला सवाल....?
Posted by : achhiduniya
18 September 2023
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एग्मोर में
मौजूद कस्तूरबा गांधी महिला एवं बाल अस्पताल में काम करने वाली नर्स कोटेश्वरी ने
मेडिकल जांच के दौरान पीड़ित छात्रा के साथ दुर्व्यव्हार किया। आरोपी नर्स ने
पीड़िता से पूछा कि क्या उसने रेप के दौरान उन पलों का मजा लिया? नर्स कोटेश्वरी यहीं
नहीं रुकी, बल्कि उसने लड़की
पर अपने ही पिता के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए ताना मारा। नर्स की इस
हरकत की वजह से पीड़िता को काफी दुख पहुंचा है। बारहवीं क्लास की रेप पीड़ित
छात्रा के साथ नर्स ने छात्रा से पूछा कि क्या उसे रेप के दौरान मजा आ रहा था। इस
मामले के सामने आने के बाद से ही लोगों के बीच खासा नाराजगी है। दरअसल, सात साल की उम्र से ही
छात्रा के साथ उसका कुकर्मी पिता यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद जब मामले की पोल
खुली
तो छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा गया। गौरतलब है
की पीड़ित छात्रा अपने पैरेंट्स और भाई के साथ कोडमबक्कम
में रहती है। सात साल की उम्र से ही उसका हैवान पिता उसके साथ रेप कर रहा था। यहां
हैरानी की बात ये है कि पीड़िता की मां को इस बारे में मालूम था, लेकिन उसने इसे गंभीरता
से नहीं लिया। 2022 में कैंसर से पीड़िता की मां की
मौत हो गई, जिसकी वजह से
बच्ची अपने पिता का और भी ज्यादा आसान शिकार हो गई।
पीड़िता ने फिर अपने साथ होने वाली बदसलूकी की जानकारी अपने कॉलेज जाने वाले भाई को दी। भाई ने तुरंत अपनी बहन को रहने के लिए अपने दादा-दादी के घर वेल्लोर भेज दिया। उसने अपनी बहन की मदद करने के अलावा पुलिस में जाकर पूरे मामले की शिकायत भी की। 15 अगस्त के दिन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और फिर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने
मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में नर्स के खिलाफ
कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल, पीड़ित छात्रा के लिए अदालत ने एक वॉलंटियर नियुक्त किया। जब छात्रा ने इस
वॉलंटियर को नर्स के जरिए किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी दी, तो उसने एसएचआरसी में
नर्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)