Posted by : achhiduniya 20 September 2023

खुफिया सूत्र के अनुसार पाक सेना के जनरल्स ने जिहाद के नाम पर आतंकी संगठनों के जरिये एक नेक्सस तैयार किया है, जिसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। पाक सेना के जनरल्स दक्षिणी पंजाब जैसे पिछडे़ इलाकों से जिहाद के नाम पर गरीब परिवार के बच्चों को महज 30 से 40 हजार रुपये में खरीदते हैं। ऐसे बच्चों को ट्रेनिंग देने के साथ पहले दिन से बताया जाने लगता है कि भारतीय फौज काफिर है। उनसे बदला लेना। ट्रेनिंग के बाद सिर्फ एक प्रतिशत को पाक सेना में जगह मिल पाती है,अलग-अलग इलाकों में भेज दिया 
जाता है। सबसे पसंदीदा इलाका कश्मीर है। सूत्र के अनुसार LoC पर तैनाती के भी अलग फायदे हैं। उदाहरण के तौर पर 10 जिहादियों को एलओसी पर भेजा गया और सब मर गए तो इन्हें शहीद करार दे दिया जाता है। शहीद घोषित होने के बाद इन्हें बड़े पैमाने पर जकात (डोनेशन) मिलती है। यह पैसा लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल की टॉप लीडरशिप हड़प कर जाती है। बड़ा हिस्सा पाकिस्तानी सेना के जनरल्स को भी जाता है। जकात के अलावा दूसरा फायदा यह है कि इससे दूसरे लोग भी अपने बच्चों को जिहादी मिशन पर भेजने को तैयार हो जाते हैं। इन्हीं पैसों से पाक जनरल्स ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं.। अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं। पाकिस्तानी सेना के इतिहास पर नजर डालें तो मोहम्मद अयूब खान से लेकर टीका खान और याह्या खान जैसे जनरल्स, अपने स्वार्थ के लिए धर्म का इस्तेमाल करते आए हैं। 

पाकिस्तानी सेना में, सिविलियंस को जगह देते रहे हैं। पाकिस्तान के ज्यादातर सेना प्रमुख रिटायरमेंट के बाद अपने ज्यादा दिन अपने देश में नहीं टिक पाए। चाहे परवेज मुशर्रफ हों, अशफाक कियानी हों या ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद पाशा या जनरल असीम बाजवा। असीम बाजवा के परिवार वालों ने तो कुछ सालों के अंदर पाकिस्तान के तमाम पॉश इलाकों में बड़े-बड़े फार्म हाउस खरीद लिये। विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदी और तमाम बिजनेस में भी पैसा लगा दिया। बाजवा से विदेश में निवेश के मामले पर पूछताछ भी हो चुकी है। खुफिया सूत्र की माने तो हाफिज सईद हर साल डोनेशन के नाम पर तकरीबन 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक ऐंठ लेता है और इसका ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान सेना के पास जाता है। 
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े जकीउर रहमान, साजिद मीर और रऊफ असगर जैसे लोग रावलपिंडी- बहावलपुर में मजे की जिंदगी जी रहे हैं। इनके पास चार-पांच करोड़ तक की गाड़ियां है और हर एक के काफिले में इस तरह की 20 से ज्यादा गाड़ियां हैं। एक तरीके से यह दोनों, पाक जनरल्स और आंतकी संगठनों के लिए फायदे का सौदा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -