- Back to Home »
- Judiciaries »
- रिश्वत में शामिल सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में छूट पर फिर से विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट....
रिश्वत में शामिल सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में छूट पर फिर से विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट....
Posted by : achhiduniya
20 September 2023
पांच
जजों की संविधान पीठ ने 1998 के
पी.वी. नरसिम्हा राव मामले में अपने फैसले पर फिर से विचार करने का फैसला किया है।
मामले को सात जजों की संविधान पीठ को भेज दिया गया है। सदन में वोट के लिए रिश्वत
में शामिल सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से छूट पर सुप्रीम कोर्ट ने
कहा कि यह राजनीति की नैतिकता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण
मुद्दा है। कोर्ट यह तय करेगा कि अगर सांसद या विधायक सदन में मतदान के लिए रिश्वत
लेते हैं तो क्या तब भी उन पर मुकदमा नहीं चलेगा? दरअसल, 1998 का पी.वी.नरसिम्हा
राव फैसला सांसदों को मुकदमे से छूट देता है। सुप्रीम कोर्ट ने अब इसी फैसले पर
दोबारा विचार करने का निर्णय किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे राजनीति की नैतिकता पर
महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना है। अब इस मामले पर
सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार से वोट के बदले नोट जैसे मामलों के आरोपी सांसदों की
मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सदन में वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्णय लेते हुए सदन
में वोट के लिए रिश्वत में शामिल सांसदों/विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से
छूट पर सुप्रीम कोर्ट फिर से विचार करेगा।
.jpg)
.jpg)