Posted by : achhiduniya 02 September 2023

इंटेरनेट की सुविधा व तत्काल होते काम के बीच साइबर ठगों ने अब ठगी का एक नया तरीका अपनाया है, जिसके झांसे में लोग आसानी से फंस जा रहे हैं। लोग इन ठगों के ठगी के तरीकों के बारे में जानते हैं, वैसे ही ये ठगी के नए तरीके ढूंढ निकालते हैं, जिनके जाल में आम आदमी अक्सर ही फंस जाता है। क्या है साइबर ठगों का वो नया तरीका और कैसे वो खाली कर सकते हैं आपका बैंक बैलेंस आइए जनते हैं। साइबर ठगों ने अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे जाने वाले ई-चालान को ठगी का नया रास्ता बनाया है। वे लोगों के मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान मैसेज का हु-बहु मैसेज लोगों के मोबाइल पर भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। जिसके लिए आपका चालान किया गया है। इस मैसेज के साथ वे चालान के भुगतान के लिए एक लिंक भी 
भेजते हैं, जिस पर क्लिक करते ही आपको फर्जी साइट की तरफ रीडायरेक्ट किया जाता है और आपसे ठगी कर भुगतान करवा लिया जाता है।  कई बार इस दौरान बैंक और कार्ड की डिटेल डालते ही आपके फोन को हैक भी कर लिया जाता है और जब तक आपके बैंक खाते से मनमानी रकम को वो नहीं निकाल लेते तब तक फोन पर आपका नियंत्रण नहीं रहता है। यह मैसेज स्कैम आज कल काफी हो रहा है, जिसमें लोग आसानी से फंस रहे हैं,जबकि असली और नकली ई-चालान मैसेज में कुछ अंतर होता है, जिस पर ध्यान देकर आप खुद को ठगी से बचा सकते हैं।
सबसे पहली बात की ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजा गया ई-चालान किसी मोबाइल नम्बर से नहीं भेजा जाता है, जबकि फर्जी मैसेज मोबाइल नंबर से आता है। ऐसे में अगर किसी नम्बर से आपके पास चालान का मैसेज आये तो आप समझ जाइए की ये फर्जी है। दूसरी बात की असली चालान के मैसेज में इंजन और चेचिस नम्बर लिखा होता है, जबकि नकली मैसेज में इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं होती है। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण पहचान यह है कि असली ई-चालान मैसेज में जो भुगतान के लिए लिंक दिया होता है वह .gov.in वाला होता है, जबकि ठगों के द्वारा भेजे गए मैसेज में जो लिंक होता है वह .in वाला होता है। तो अगर आपके पास भी ऐसा ही मैसेज आया है तो समझ लीजिए कि साइबर ठगों ने आपके बैंक खाते को साफ करने की नीयत से यह मैसेज आपको भेजा है। 

दिल्ली पुलिस के अफसर के मुताबिक, असली चालान के मैसेज में इंजन नंबर, चेचिस नम्बर जैसी जानकारी होती है। जिसके साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर वह लिंक यूजर्स को सरकार की आधिकारिक साइट https://echallan.parivahan.gov.in पर  ले जाती है। वहीं ठगों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में कुछ इस तरह के फर्जी लिंक होते हैं https://echallan.parivahan.in है।  जिसमें gov.in को हटा दिया गया है। पुलिस ने लोगों के लिए इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है, तो अगर आपके पास भी चालान का मैसेज आया है तो पहले इस बात की पुष्टि कर लें कि वह असली चालान वाला मैसेज है या फिर साइबर ठगों ने आपके लिए जाल बिछाया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -