Posted by : achhiduniya 05 September 2023

पंजाब पुलिस की तरफ से करीब हर साल युवाओं को नौकरी देने के लिए पुलिस में भर्ती प्रक्रिया होती है।  ऐसे में आने वाले समय में अब ट्रांसजेंडर भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। पंजाब पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी शाखाओं को आदेश जारी किए गए है। पंजाब पुलिस की तरफ से ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 को अमल में लाते हुए ये पॉलिसी बनाई है। भविष्य में होने वाली पुलिस भर्ती में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने के पीछे की वजह ट्रांसजेंडरों को आम लोगों की तरह एक समान अवसर मुहैया करवाना है। पुलिस मुख्यालय 
की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि उन्हें रिजर्व कैटेगरी में रखा जाएगा। इस रिजर्व कैटेगरी के तहत जो लाभ बनते है वो इन्हें दिए जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस में भी इसी साल से ट्रांसजेंडरों के लिए आवेदन करने की छूट दी गई थी। इस साल हुई चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में ट्रांसजेंडर सौरव किट्टू ने आवेदन किया था। चंडीगढ़ पुलिस के ऑनलाइन आवेदन फार्म में सिर्फ महिला-पुरुष के कॉलम थे। जिसके बाद सौरव किट्टू की तरफ से हाईकोर्ट में उसके खिलाफ याचिका लगाई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पुलिस में आवेदन करने का मौका मिला था और वो देश की पहली पहली ट्रांसजेंडर थी जिसने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडरों के लिए नियम बनाया गया है,उन्हें ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी करवाना होगा। जिससे उन्हें आयु सीमा में छूट से लेकर आवेदन फीस और अन्य आरक्षित वर्ग की तरह सुविधाएं मिल पाएगी। उनका शारीरिक मापदंड महिला उम्मीदवारों के समान माना जाएगा।  हालांकि शैक्षणिक योग्यता भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन में तय की जाएगी। जिसका उन्हें पालन करना होगा। डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि इससे ट्रांसजेंडर लोगों को फायदा मिलने वाला है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -