- Back to Home »
- Crime / Sex »
- गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भेजा राज्य सरकार और पुलिस विभाग को नोटिस....
गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भेजा राज्य सरकार और पुलिस विभाग को नोटिस....
Posted by : achhiduniya
05 September 2023
बीते दिनों सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने
के बाद राजस्थान पुलिस ने कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला
को उसके पति द्वारा कथित रूप से निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। आयोग
ने कहा है कि अगर मीडिया में प्रकाशित खबर सही पाई जाती है, तो यह पीड़िता के
मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे को उठाती है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर
घुमाने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस विभाग को नोटिस भेजा है। सोमवार को जारी
एक बयान में आयोग ने कहा कि वह महिला की स्वास्थ्य स्थिति
के साथ-साथ इस बारे में
भी जानना चाहता है कि प्रशासन ने उसे किसी प्रकार का मुआवजा दिया है या नहीं। राष्ट्रीय
मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि 31 अगस्त को राजस्थान के
प्रतापगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से
पीटा और उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल
वाले उसके किसी और व्यक्ति के साथ रहने के कारण उससे नाराज थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)