- Back to Home »
- Politics »
- JDS ने थामा NDA का दामन, जेपी नड्डा और अमित शाह ने किया स्वागत....
Posted by : achhiduniya
22 September 2023
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी.कुमारस्वामी ने पत्रकारों से
बातचीत करते हुए कहा कि आज हमने औपचारिक रूप से भाजपा के साथ हाथ मिलाने और NDA का हिस्सा बनने पर चर्चा की। हमने
औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है। हमारी ओर से कोई मांग नहीं है। गोवा
के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से
विकास का काम कर रहे हैं, कोई भी
पार्टी NDA के साथ जुड़ने से ना नहीं कहेगी। मैं
भी JDS
स्वागत करता हूं। आने वाले चुनाव में NDA एक बार फिर सत्ता में आ रही है। हम
कर्नाटक की सभी लोकसभा सीट जीत रहे हैं। NDA में JDS के शामिल होने के बाद JP नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि
हमारे वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व
मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता HD कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि JDS ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक
गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम NDA में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं।
.jpg)
.jpg)