- Back to Home »
- International News »
- बुर्के पर बैन कानून का उल्लंघन किया तो.....
Posted by : achhiduniya
22 September 2023
स्विस
वोटरों ने वर्ष 2021 में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नकाब और बुर्के पहनने पर
बैन लगाने वाले प्रस्ताव को अनुमति दी थी। इसके बाद इस प्रस्ताव का कई महिला संगठनों
ने विरोध किया। कइयों ने इस प्रस्ताव को
बेकार, नस्लवादी
और लिंगवादी कहा था। स्विट्जरलैंड की संसद के निचले सदन ने मुस्लिम महिलाओं
के बुर्का पहनने और चेहरे को ढकने पर रोक लगाने के समर्थन में मतदान किया था। इस
विधेयक के पक्ष में 151 वोट और विरोध में 29 वोट पड़े। स्विट्जरलैंड की
संसद में बुर्का पहनने पर रोक लगाने वाले जिस कानून को
अनुमति दी गई है, उसके
तहत अगर देश में कोई इस लॉ का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ जुर्माना लगेगा। इसके
तहत कानून तोड़ने वालों को 1 हजार स्विस फ्रैंक यानी करीब 91 हजार
रुपये का हर्जाना देना पड़ेगा। सार्वजनिक स्थान और निजी दफ्तरों में इस कानून का पालन करना जरूरी है। संसद के उच्च सदन ने पहले ही इस कानून को मंजूरी
दे दी थी। ये कानून लागू होने के बाद अब स्विट्जरलैंड में पूजा स्थलों को छोड़कर
बाकी स्थानों पर महिलाएं बुर्के से अपने नाक, मुंह और आंखों को नहीं ढक सकेंगी।
.jpg)
.jpg)