Posted by : achhiduniya 01 September 2023

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के प्रवरनगर में सहकारी आंदोलन के अग्रणी नेता डॉ विट्ठलराव विखे पाटिल की जयंती पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज किया। उन्होंने कहा,सभी विपक्षी दल एक साथ आकर मोदी जी को हराने की रणनीति बना रहे हैं,लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगा कि आग से मत खेलो,जल जाओगे। एकनाथ शिंदे ने आगे कहा,कल किसी ने (उद्धव ठाकरे) कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं और उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी के पास कोई और चेहरा है? वे (विपक्षी गठबंधन) कहते हैं कि उनके कई चेहरे हैं, हम जानते हैं। रावण के कई चेहरे हैं। एक तरफ रावण है 
और दूसरी तरफ यहां हम भगवान श्री राम के भक्त हैं। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीते बुधवार 30 अगस्त को बीजेपी से कहा था कि विपक्षी दल इंडिया गुट के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी से पूछा था कि क्या उनके पास प्रधानमंत्री के अलावा कोई और चेहरा है। विट्ठलराव पाटिल की जयंती में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भी इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने गठबंधन की ही बात कर सकते हैं, क्योंकि वही उनके पास एकमात्र आश्रय बचा है। 

उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नाम पर जोर देते हुए कहा, 'इंडिया'यह एक अजीब नाम है। मुझे लगता है यह नाम बड़े और दर्शन छोटे के अलावा कुछ नहीं है। इन लोगों के लिए नाम ही एकमात्र सहारा बचा है। वे इस नाम का उपयोग करके नदी पार करना चाहते हैं। सिर्फ इस नाम के इस्तेमाल से नदी को पार नहीं किया जा सकता। अकेले नाम के इस्तेमाल से इस भंवर को पार नहीं किया जा सकता, इसके लिए 'कर्म' की दरकार होती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -