- Back to Home »
- Crime / Sex , Politics »
- AIMIM चीफ ओवैसी के भाषण के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा,FIR दर्ज जांच जारी...
Posted by : achhiduniya
31 August 2023
गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लाकड़ा ने पीटीआई एजेंसी को बताया कि AIMIM उम्मीदवार अब्दुल मोबिन रिजवी, मुजफ्फर हसन नूरानी और कई के खिलाफ डुमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रिजवी इस कार्यक्रम के आयोजक थे। यह
कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद हुई, जहां यह सुना गया कि बुधवार को ओवैसी के भाषण के दौरान दर्शकों में से किसी
ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया। गिरिडीह जिला प्रशासन की
तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हमारे जानकारी में आया है कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाषण के
दौरान दर्शकों की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
लगाया गया था। वीडियो परताल
करने वाले टीम ने भाषण के दौरान रिकार्ड किये गये वीडियो को देखने पर यह पाया गया
कि यह अपराध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का
प्रयास है। इसमें कहा गया है कि डुमरी उपचुनाव के लिए गठित उड़न दस्ते ने भारतीय
दंड संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत डुमरी पुलिस थाने
में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नारा लगाने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
उड़न
दस्ते की सदस्य और डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अन्वेषा ओना
ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने से पहले कथित वीडियो फुटेज की जांच उनके
वीडियोग्राफरों की टीम के फुटेज के साथ की गई थी। उन्होंने पीटीआई एजेंसी से कहा,अब पुलिस तदनुसार कार्रवाई करेगी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन झारखंड के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने हालांकि इस आरोप का खंडन करते हुए इसे छेड़छाड़
वाला वीडियो बताया। ओवैसी एक दिन पहले बुधवार को
गिरिडीह जिले में थे और उन्होंने डुमरी विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के
उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल मोबिन रिजवी के वास्ते वोट मांगने के लिए एक सार्वजनिक
रैली को संबोधित किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)