Posted by : achhiduniya 12 September 2023

ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैंने लाड़ली बहनों से 27 अगस्त को कहा था कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दूंगा। अब हम एक योजना लेकर आ रहे हैं, जिसमें गरीब बहनों को ₹450 में ही रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा,बाकी पैसा सरकार भरवाएगी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि वो मध्यप्रदेश में सत्ता में आने के बाद लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। इसके जवाब में बीजेपी ने 450 रु में सिलिंडर देने का ऐलान कर दिया। वैसे सस्ती गैस मिलना एक दिक्कत तो है ही लेकिन बड़वानी के पलसूद में खालसानगर में दया कौर जैसे कई परिवार हैं जिन्हें अभी तक उज्जवला का लाभ तक नहीं मिला। दया कौर अपने घर में 20 लोगों का खाना चूल्हे पर बनाती हैं, वो कहती हैं उन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला। कोई 

[Demo Pick]
कार्ड भी नहीं बना है। बारिश के दिन हैं तो लकड़ियां भी गीली रह जाती है। दूसरी तरफ इसी इलाके के सीताराम अपना टूटा मकान दिखाते हुए कहते हैं कि हमें उज्जवला में गैस सिलेंडर नहीं मिला। लकड़ी पन्नी चुन कर लाते हैं। उसी से 4 पोते-पोती का खाना बनता है। वैसे देशभर के आंकड़ों की बात करें तो सरकार की उज्जवला स्कीम में कुछ तो झोल जरूर नजर आता है। एक RTI के जवाब में सामने आए आंकड़े के मुताबिक देशभर में पिछले एक साल में देश में 1.18 करोड़ लाभार्थियों ने सिलेंडर रिफिल नहीं करवाया है। इसके अलावा 1.50 करोड़ ऐसे उज्जवला लाभार्थी हैं जिन्होंने साल में सिर्फ एक बार सिलेंडर रिफील कराया है। कुल मिलाकर ऐलान की फाइल तो मंत्रालय से निकल चुकी है लेकिन हितग्राहियों के घरों तक पहुंचने में वक्त लग रहा है।

बगैर गैस के चूल्हा तो नहीं लेकिन ग्राहकों का गुस्सा जरूर सुलग रहा है।  गौरतलब है की मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पहले तो सावन में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी लेकिन अब नया ऐलान सामने आया है। जिसके मुताबिक अब पूरे साल में लाडली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके एवज में गैस कंपनियों को सब्सिडी के पैसे सरकार की ओर दिया जाएगा। घोषणा तो हो गई लेकिन हितग्राहियों की शिकायत है कि सावन बीत जाने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। दूसरी तरफ गैस एजेंसी के कर्मचारी भी असमंजस में हैं। एक हकीकत ये भी है कि राज्य में कई बहनें तो ऐसी हैं जिन्हें अभी तक उज्जवला का लाभ ही नहीं मिला। 


वहीं भोपाल के नेहरू नगर में स्थित भारत गैस और दूसरी कंपनी के वितरकों से ग्राहक झगड़ रहे हैं।  वितरकों को कोई जानकारी नहीं है। भारत गैस के वितरक शंकर काटे कहते हैं खाते में कब से पैसे जाएंगे हमको नहीं पता है, ग्राहक हम पर गुस्सा करते हैं, हम लोगों से बताते हैं कि सरकार की योजना है जब हमारे पास जानकारी आएगी तो हम बता देंगे।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -