Posted by : achhiduniya 20 September 2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर गणेश चतुर्थी के दिन कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा का आगाज कर दिया है। इस यात्रा को 7 मार्गों में बांटा गया है। यह यात्रा लगातार 15 दिन से अधिक चलेगी। पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि यह प्रदेश की सभी 230 विधानसभा को कवर करते हुए लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सत्ताधारी पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए अपने जन हितैषी कार्यों और दो दशक की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचा रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस पूरी तरह से CM शिवराज सिंह चौहान, उनके कार्यकाल और जन आशीर्वाद यात्रा पर वार कर रही है। 
कांग्रेस नेताओं ने यात्रा शुरु करते हुए कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चल रही है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियां, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जुबान पर बस एक ही बात है,शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ कांग्रेस की ओर कहा गया है कि आज के दौर में मध्यप्रदेश के कोने-कोने से जन आक्रोश के स्वर सुनाई दे रहे हैं। 




प्रदेश की जनता की इसी आवाज को सुनकर कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा का आगाज कर रही है। कांग्रेस नेताओं की ओर से यात्रा के शुभारंभ में कहा गया कि प्रदेश भर में जहां शिवराज राज के खिलाफ जनता में आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और कमलनाथ सरकार द्वारा 27 लाख किसानों का कर्ज माफ, 87 फीसदी लोगों का बिजली का बिल 100 रूपये से कम, माफियाओं पर वार, मिलावटखोरों पर प्रहार जैसे क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता में जोश है। इतना ही कांग्रेस के नेता तंज कसते हुए यह भी कह रहे हैं कि क्या इन्हें पटवारी भर्ती घोटाले का जन आशीर्वाद चाहिए। 


आज प्रदेश का किसान देश में सबसे ज्यादा कर्जदार है, क्या इन्हें इस बात का जन आशीर्वाद चाहिए! एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं की महिलाओं के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इनको बहना का प्यार चाहिए। क्या इन्हें हर काम के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का जन आशीर्वाद चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -