- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- RO का पानी सेहत को पहुंचाए हानि...?
Posted by : achhiduniya
06 September 2023
कई बार हम भ्रामक विज्ञापन में पड़ कर अनजाने में सेहत
से खिलवाड़ कर बैठते है:- जैसे किसी प्रकार का एनर्जी ड्रिंक हो या खाने पीने की
वस्तु हो अक्सर उसमें दिखाए जाने वाले विटामिंस का दूर-दूर तक कोई नामों निशान तक
नहीं होता। खैर आज हम बात करेंगे साफ पानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में
अधिकतर लोग अपने घरों में Zero-B,Aquava-gard,RO water जैसे पानी
शुद्ध करने के यंत्रों उपकरणों का उपयोग यह सोच कर करते है की उन्हे साफ व
विटामिंस से भरपूर शुद्ध पानी पीने को मिलेगा लेकिन हकीकत जानकर आप हैरान हो
जाएंगे।आरओ का पानी हमें कई बीमारियां दे सकता है। इसमें मौजूद फिलटर्स पानी में मिलने वाले कई सारे
जरूरी मीनिरल्स को भी हटा देते हैं। कई सारे हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि एक लिमिट से
ज्यादा आरओ (RO) के पानी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के
लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आरओ के पानी से पेट में ब्लोटिंग और गैस की शिकायत आ सकती है। इससे आपको भारी-भारी महसूस होगा और थकावट भी
जल्दी होगी। कब्ज का कारण भी कई बार आरओ का पानी हो सकता है।
प्रेगनेंसी के समय
आरओ का पानी पीने से गंभीर समस्या सामने आ सकती है। इससे कई सारी कॉम्प्लिकेशन आ सकती हैं। इसका पानी आपके सिर में दर्द की शिकायत पैदा कर सकता है। नजरंदाज करने पर आगे चलकर इससे गंभीर समस्या हो
सकती है। आरओ का पानी शरीर में खुन के लेवल को भी कम
कर सकता है। इससे आपको धिरे-धिरे कमजोरी और थकान की शिकायत होने लगेगी। दिल से
जुड़ी कई बीमारियां जैसे, हार्ट
अटैक, दिल में दर्द, आदि भी आरओ के पानी को पीने से होने का
खतरा रहता है।
इसका पानी आपके शरीर में विटामिन बी12 के लेवल को कम कर सकता है। इससे आपको डिप्रेशन
जैसी बीमारी हो सकती है। इन जरूरी मिनरल्स को हटा देता है आरओ:- कैल्शियम,मैनीशीयम,पोटाशियम,आयरन,पानी के पीएच लेवल को एसिडिक बना देता
है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)