- Back to Home »
- State News »
- जलते जालना पर MH-CM शिंदे से मिले DCM- पवार और फडणवीस....
Posted by : achhiduniya
06 September 2023
मराठा आरक्षण और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा के लिए
मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में शिंदे और
दोनों उपमुख्यमंत्री पवार और फडणवीस मौजूद थे। बीते शुक्रवार को
जालना में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच
झड़प हो गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया
था। महाराष्ट्र सरकार ने जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के लिए सोमवार को
माफी जारी कर दी, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे
पर शिंदे के
इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ने कहा,पुलिस द्वारा लाठीचार्ज सही नहीं था मैं सरकार की ओर से माफी मांग रहा हूं।
सीएम ने कहा है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ
कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कल महाराष्ट्र सरकार पर
कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था,मैं प्रदर्शनकारियों से मिलने जालना गया
था। यह राज्य सरकार 'बेशर्म' है। उन्होंने
महिलाओं सहित सभी को बेरहमी से पीटा है। अब वे जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं और
दोषारोपण का खेल खेल रहे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)