- Back to Home »
- National News »
- 1 अक्टूबर क्या हुआ सस्ता किस पर लगा महंगाई का तड़का ....?
Posted by : achhiduniya
01 October 2023
एक अक्टूबर से डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत बढ़ गई
है। नए नियम के तहत बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन, ड्राइविंग
लाइसेंस जारी करने, वोटर आईडी, विवाह पंजीकरण, सरकारी
रोजगार, पासपोर्ट और
आधार बनवाने सहित कई जगहों पर सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकेगा। 1 अक्टूबर
से इंटरनेशनल क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विदेश में इस्तेमाल करना महंगा हो गया है।
इस पर 20% टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यानी TCS लगेगा।
इस बार के बजट में TCS को 5% से बढ़ाकर 20% किया गया था। अब इंटरनेशनल
क्रेडिट कार्ड का भारत से बाहर इस्तेमाल लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम यानी LRS के
तहत आ गया है। एक
वित्तीय वर्ष में इंटरनेशनल डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 7 लाख रुपए तक खर्च करने पर 20% TCS नहीं
लगेगा। लेकिन यदि कोई विदेश यात्रा पर एक वित्त वर्ष में 8 लाख रुपए का कार्ड पेमेंट करता है तो उसे पूरी रकम पर 20% यानी 1.6 लाख रुपए TDS चुकाना होगा। 7 लाख से 1 रुपए भी ज्यादा खर्च होने की स्थिति में पूरी रकम TCS के दायरे में आएगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले
कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।
दिल्ली में ये अब 209 रुपए महंगा
होकर 1731.50 रुपए का हो
गया है। पहले सिलेंडर 1,522 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 1636 रुपए की जगह
1839.50 रुपए,मुंबई में
इसकी कीमत 1482 रुपए से बढ़कर 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस
सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने पिछले महीन घरेलू
गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। दिल्ली में अभी यह 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए में
मिल रहा है। अब आधार छोटी बचत योजनाओं में जरूरी हो गया है। PPF, सुकन्या और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स आदि में आधार की जानकारी दर्ज करना जरूरी
है।
अगर आपके ऐसा नहीं करते हैं तो तुरंत बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस जानकारी दर्ज
करवाएं। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर 2023 से
इन खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए पोस्ट
ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज दरों में 0.2% की बढ़ोतरी की है। अब 5 साल की RD पर ब्याज दरें 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दी गई है। अन्य सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें जुलाई-सितंबर की
तरह ही रखी गई हैं। सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज सीनियर सिटीजन सेविंग
स्कीम पर मिल रहा है।ऑनलाइन गेमिंग पर 28% गुड्स
एंड सर्विस टैक्स यानी GST लगेगा। ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स-रेसिंग और कैसिनो पर अब से 28% GST चुकाना
होगा। इससे पहले तक ज्यादातर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म 18% GST लगता था। देश के 40 करोड़ लोग ऑनलाइन गेम खेलते
हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)