- Back to Home »
- Crime / Sex »
- न्यूड लड़किया वॉट्सऐप+ फेसबुक पर सेक्स ट्रैपिंग के जाल में कैसे फंसाती है....? कैसे बचे...?
Posted by : achhiduniya
01 October 2023
आज कल सभी
के पास एंड्राइड मोबाइल फोन है जिसमें हर व्यक्ति महिला या पुरुष वॉट्सऐप + फेसबुक का इस्तेमाल
करते है लेकिन वे कब किस साइबर क्राइम के शिकार बन जाते है वे उन्हे धोखा खाने के बाद
आभास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आपको एक धोखे का शिकार हुए फरियादी के
बारे बताते है की कैसे साइबर क्राइमर इस घिनौने काम को अंजाम देते है। फेसबुक पर एक
यूजर के पास निशिका नाम के यूजर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल खोला, तो कोई भी
मेरा म्यूचुअल फ्रेंड नहीं दिखा। इसके बाद भी मैंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।
रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही मैसेज आया। Hi, How are you? इस मैसेज का
हमने जवाब दिया। कुछ देर में मैसेज आया, ‘What are you doing?’ मतलब तुम
क्या कर रहे हो। इसके जवाब में मैंने लिखा, अभी तो कुछ भी नहीं। ऐसे ही
बैठे
हैं। यूजर
ने कहा, अपना नंबर दो। वीडियो कॉल करना है। हमने
कहा- बिना जान पहचान के वीडियो कॉल?' उसका
जवाब आया- हां, क्या दिक्कत है? वीडियो कॉल से जान पहचान हो जाएगी। हमने
तुरंत नंबर नहीं दिया। कुछ देर बाद उसने फेसबुक पर ही वीडियो कॉल कर दिया।
हमने
काट दिया और मैसेज किया कि घर में आस-पास और भी लोग हैं। कल करना। इसके बाद मैंने
उसे अपना वॉट्सऐप नंबर दे दिया। अगले दिन वह व्यक्ति
ऑफिस में बैठे था। उसका मैसेज आया कि क्या
आप फ्री हैं? हां में जवाब देते ही उसने वॉट्सऐप पर
वीडियो कॉल कर दिया। हमने उस कॉल को रिसीव किया।सामने एक लड़की थी। वीडियो धुंधला
था, इसलिए उसकी शक्ल पहचान पाना मुश्किल था। इसके बाद उसने अश्लील हरकतें शुरू
कर दी। मैंने कहा कि यह सब मत करिए। लेकिन उसने इन बातों को नजरअंदाज करके वह
अश्लील हरकतें करती रही। हमने फोन काट दिया। इसके बाद फिर से
फोन आया। वह हमें भी अपने जैसा करने के लिए कहती,लेकिन हमने मना कर दिया।
कहा कि
अब रात में बात करते हैं। असल में हमने यहां चालाकी दिखाई। वीडियो कॉल के दौरान
हमने अपना चेहरा उसके कैमरे में नहीं दिखाया। अगर हम चेहरा दिखाते तो क्या होता? इन मामलों को लेकर DCP सेंट्रल अपर्णा कौशिक के
पास पहुंचे। हमने उन्हें इस तरह के ट्रैप के बारे में बताया। वह कहती हैं, ऐसी शिकायतें हमारे पास भी लगातार आती हैं। हमने इन्हीं चीजों को देखते हुए
NCRB पोर्टल की शुरुआत की है। आप वहां शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बिल्कुल भी
घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी गोपनियता के साथ हम ऐसे मामलों की जांच करते हैं और
आरोपी को पकड़ते हैं। कई केस में आरोपियों को पकड़ा गया है और उन्हें जेल भेजा गया
है।
कुल मिलाकर ऐसे मामलों में समझदारी ही बचाव है। थोड़ी सी भी नासमझी पहले तो
आपका आर्थिक नुकसान करेगी फिर सामाजिक। कई बार ऐसी स्थिति में लाकर छोड़ देगी, जहां से जीवन व्यर्थ लगेगा। मरना एक विकल्प। इसलिए ऐसे ट्रैप से खुद को
बचाएं। दूसरों को जागरूक करें। क्राइम ब्रांच
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू बताते हैं, इस तरह के सेक्सटॉर्शन के कई मामले
सामने आ रहे हैं,लेकिन साइबर क्राइम बिना FIR के नंबर ट्रैस नहीं कर सकता हैं। कई
बार लोग साइबर क्राइम के ऑफिस तक तो आते हैं। मगर जब उन्हें थाने जाकर FIR करने को कहा
जाता है, तो वापस नहीं
आते हैं। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पूरी मदद करती हैं। कई बार छापेमारी में
ऐसे गिरोह पकड़े गए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)