- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बेस्ट शूटर्स हैं 20 नहीं 200 करोड़ दो वर्ना टू तो गया..मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी...
Posted by : achhiduniya
28 October 2023
27 अक्टूबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की ईमेल पर आई थी।
इसे एक अज्ञात शख्स द्वारा भेजा गया है। बता दें कि मुकेश अंबानी को धमकी पहले भी मिल चुकी है।
वसूली मांगने वाले ने पहली बार 20 करोड़ रुपये की मांग की थी। दूसरी बार मेल करते हुए बदमाश ने बताया कि पिछले
ईमेल का जवाब नहीं देने के कारण वसूली की राशि को 20 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार मुकेश अंबानी के ईमेल आईडी पर उसी ईमेल अकाउंट से
मेल किया गया है। इस ईमेल में लिखा
था, आपने अभी तक हमारे ईमेल का जवाब नहीं दिया है, राशि 200 करोड़ है, अन्यथा डेथ वारंट पर
हस्ताक्षर हो चुका है। (U have not responded to our email now
the amount is 200 crore otherwise the death warrant is signed)'। बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को मुकेश
अंबानी के ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया था, जिसमें पहली बार में 20 करोड़ रुपये की मांग
की गई थी। मुकेश अंबानी के ईमेल अकाउंट पर पहली
बार जो ईमेल आया था, उसमें धमकी देने
वाले ने मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कहा था कि अगर 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
पहले ईमेल में लिखा था, अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें मार देंगे। हमारे
पास भारत के बेस्ट शूटर्स हैं। बता दें कि ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की
शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 287 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज
कर लिया है और जांच में जुट चुकी है।


