- Back to Home »
- Politics , State News »
- 500/- में गैस सिलेंडर के साथ गृहणीयो को प्रतिवर्ष 10,000/- राजस्थान में कांग्रेस का चुनावी वादा….
Posted by : achhiduniya
25 October 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए वोट बैंक
को साधने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने दो नई गारंटियों से महिलाओं
को अपनी ओर लुभाने की कोशिश की,पहली तो ये की
महंगाई राहत कैंपों की सफलता के बाद कांग्रेस ने राजस्थान में प्रत्येक गृहणी को
सालाना 10 हज़ार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, गांव में
रहने वाले लगभग हर परिवार को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। राजस्थान
की प्रत्येक गृहिणी को सालाना 10 हज़ार रुपये मिलेंगे। कांग्रेस
सरकार बनने के पहले साल से ही प्रत्येक गृहिणी को यह राशि मिलने लगेगी। पार्टी की
ओर से कहा गया है कि बच्चों को संभालना और घर का रख-रखाव बहुत ही सम्माननीय काम है।
एक करोड़ से ज़्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
गांव में रहने वाले लगभग हर परिवार को मिलेगा 500 रुपये में गैस
सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। मौजूदा अशोक गहलोत सरकार बीते तीन महीने से 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में
गैस सिलेंडर पहले से दे रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान कांग्रेस की इन दोनों गारंटियों की औपचारिक घोषणा करेंगी।

