- Back to Home »
- Politics , State News »
- BJP में शामिल होने शरद पवार ने किया था अनुरोध... प्रफुल्ल पटेल का दावा
Posted by : achhiduniya
06 October 2023
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार खेमे के राज्यसभा सदस्य पटेल ने कहा,जो
लोग वर्तमान में शरद पवार के साथ हैं, उन्होंने
एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें
उनसे 2022 में बीजेपी के साथ हाथ
मिलाने का अनुरोध किया गया था। जब शिंदे सूरत में थे और बाद में गुवाहाटी में थे,तो
तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के करीब 15 मंत्रियों
समेत एनसीपी के सभी 51 विधायकों
ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर शरद पवार से एकनाथ शिंदे और
बीजेपी से हाथ मिलाने का अनुरोध किया
था। पटेल ने कहा,
हमें
उस समय लगा था कि बीजेपी नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री होंगे। आश्चर्य की बात है कि कोई भी 2022 की
घटना के बारे में बात नहीं करता है। पत्र पर शरद पवार के रुख से संबंधित एक सवाल
पर पटेल ने कहा,अगर सवाल यह है कि क्या हमें
बीजेपी से बात करने की अनुमति दी गई थी, तो
इसका जवाब हां है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शरद पवार को फोन किया।
पाटिल ने कहा
कि हम अमित शाह से मिलने जा रहे हैं।
पटेल
ने दावा किया कि शरद पवार ने पाटिल को मीडिया से बचने के प्रति आगाह किया और सुझाव
दिया कि वह (पाटिल) केंद्रीय गृह मंत्री से सावधानी से मिलें। पटेल ने दावा किया,दो-तीन
दिन बीत गए और शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से पिछले साल जून के अंत में मुख्यमंत्री
पद की शपथ ली। शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद पिछले साल जून में
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना, एनसीपी
और कांग्रेस की एमवीए सरकार गिर गई थी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)