- Back to Home »
- Politics »
- अजित पवार गुट ने सभी फैसले शरद पवार को अंधेरे में रखकर लिए... एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले
Posted by : achhiduniya
12 October 2023
अध्यक्ष पद के प्रस्ताव पर बात करते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया
सुले ने कहा कि शरद पवार ने उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था,लेकिन
प्रस्ताव अस्थिर था। इस प्रस्ताव के पीछे तीन अहम बातें थीं। शरद पवार कभी भी
बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते थे, लेकिन बीजेपी के साथ जाकर सरकार बनाना
सैद्धांतिक तौर पर सही नहीं था। सुले ने अजित पवार गुट और छगन भुजबल पर हमलावर होते हुए उन्होंने शरद पवार गुट पर लगे आरोपों को भी खारिज कर दिया है। छगन भुजबल ने इंटरव्यू
में कई राज खोले थे। सुप्रिया सुले ने
कहा, एनसीपी
प्रमुख शरद पवार को सुबह शपथ ग्रहण समारोह और 2 जुलाई 2023 को शपथ ग्रहण समारोह दोनों के बारे में जानकारी नहीं थी। ये
सभी फैसले उन्हें अंधेरे में रखकर लिए गए हैं। शरद पवार अपने सिद्धांत पर अटल हैं
और रहेंगे। बीजेपी ने एनसीपी पर झूठे आरोप लगाए, बीजेपी ने
ही एनसीपी को ऑफर दिया था।
.jpg)
