- Back to Home »
- Crime / Sex »
- टीचर की क्रूरता 4 साल की बच्ची को मारे 35 चाटे…हुई गिरफ्तार
Posted by : achhiduniya
12 October 2023
मामलागुजरात में सूरत शहर के कापोद्रा के कारगिल चौक स्थित साधना निकेतन स्कूल
का है। मामला तब सामने आया जब लड़की के माता-पिता ने मीडिया के साथ सीसीटीवी फुटेज
शेयर किया, जिसमें खोखरिया क्लासरूम में किसी कारण
से उनकी बेटी को बार-बार पीठ पर मारती और उसे थप्पड़ लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि खोखरिया
बच्ची के पास बैठकर उसकी पीठ और चेहरे पर करीब 35 बार थप्पड़ मार रही हैं। एक प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षक को
पूर्व प्राथमिक में
पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची को
पीटने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका
ने बच्ची को पढ़ाते समय 35 थप्पड़ मार दिए। यह
पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई। राज्य के शिक्षा प्रफुल्ल
पंसेरिया ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की है और जिला शिक्षा अधिकारी से
घटना की जांच करने के लिए कहा है। सहायक पुलिस आयुक्त विपुल पटेल ने कहा कि शिक्षिका
जशोदाबेन खोखरिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और
किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत
गिरफ्तार किया गया। पटेल ने कहा,लड़की के माता-पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर, हमने शिक्षिका जशोदाबेन को
गिरफ्तार कर लिया है।
.jpg)
.jpg)