- Back to Home »
- Politics »
- मंच पर झल्लाई प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता से कहा खुद ही पड़ लो...
Posted by : achhiduniya
13 October 2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला में हुई जनसभा में न सिर्फ बड़े-बड़े ऐलान किए
बल्कि शिवराज सरकार पर भी चुन-चुन कर हमले किए। इसी पर शुक्रवार खुद मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया और कहा कि
गांधी परिवार ने सबको ठगा था और अब भी ठग रहे हैं। नया ये है कि अब कमलनाथ ही गांधी परिवार को ठग रहे हैं। प्रियंका गांधी के द्वारा
किए गए इन्हीं वादों पर शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने
कहा कि मैंने प्रियंका जी का वीडियो देखा है। वे कई घोषणाएं करके बैठ गईं तो उनसे
कहा गया एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह झूठ बुलवाना सही नहीं है। इससे पहले राहुल
बाबा से कहलवा
दिया था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। प्रियंका ने जब फिर से
आगे पढ़ना शुरू किया तो सुरजेवाला ने उन्हें टोका-मैडम हर साल नहीं, हर महीना। इस पर प्रियंका ने कहा- यहां लिखा तो हर साल है।
बार-बार की टोका-टोकी से प्रियंका परेशान हो गईं और कहा- आप भी बोल दीजिए। शिवराज
ने इसके बाद कहा कि दरअसल कांग्रेस न सिर्फ झूठ बोल रही है बल्कि राहुल और
प्रियंका से भी झूठ बुलवा रहे हैं लेकिन ये जनता है ये सब जानती है। शिवराज मंडला
में प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला उन्हें बार-बार
टोक रहे थे। मसलन- प्रियंका जब मुफ्त
स्कूली शिक्षा की बात कर रहीं थीं तो कमलनाथ ने टोका और कहा- सभी को पैसे भी देंगे।
.jpg)
.jpg)