Posted by : achhiduniya 13 October 2023

कई बार NCP नेता अजित पवार ने सीएम बनने की मंशा जाहीर की,लेकिन खुले तौर पर कुछ भी कहने से बचते रहे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा बनाने के बाद से ही महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में इस बात की हवा उड़ती रही है कि अगर शिंदे सहित 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाते हैं तो अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कई बार सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं कि 2024 तक एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के संबंध में कोई चर्चा BJP ने नहीं की है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार 
की ओर से अजित पवार को लेकर की गई भविष्यवाणी ने एनसीपी के दोनों गुटों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे में अपने के बयान में कहा था कि अजित पवार अगर सीएम बने तो उनके गले में पहला हार मैं खुद डालूंगी। सुप्रिया के बयान पर अकोला में जब शरद पवार से उनकी प्रतिक्रिया पत्रकारों ने जानी तो शरद पवार ने कहा अजित पवार का सीएम बनने का सपना, सपना ही रहेगा, पूरा नहीं होगा।
पवार के बयान के बाद अजित पवार समर्थक की ओर से भी जवाब देने में देरी नहीं की गई। अजित पवार समर्थक विधायक अमोल मिटकारी ने कहा, शरद पवार को लेकर राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि पवार साहब जो बोलते हैं उसका बिलकुल उल्टा होता है। उसी तर्ज़ पर ये बयान हम ले रहे हैं। अजित पवार गुट की महिला विंग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकार ने सुप्रिया सुले के बयान पर कहा कि सुप्रिया सुले आशावादी हैं, इसलिए उन्होंने ये बात कही है। शिंदे सरकार में 106 विधायकों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी है,जबकि शिंदे के साथ 50 विधायक और अजित पवार के साथ 43 विधायक हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े BJP समर्थक,हावड़ा में सुवेंदु अधिकारी की रैली में लगे जय बांग्ला के नारे।@ झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवानों के घायल होने की सूचना।@ उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज।@ तत्काल टिकट में अब नहीं चलेगी होशियारी, आधार-OTP और AI निगरानी से फर्जीवाड़े पर वार।@ सिर्फ एक माचिस की डिब्बी के लिए ले ली जान, दिल्ली मेट्रो के पास हुई हत्या केस में बड़ा खुलासा।@ मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- इसकी सुनवाई जारी रहनी चाहिए।@ जनकपुरी बाइकर मौत मामला-पुलिस ने नहीं दिया कोई जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी ठेकेदार को दे दी अंतरिम जमानत।@ पत्थरबाजी,आगजनी के लिए व्हाट्सएप पर आया मैसेज- नोएडा हिंसा पर CP लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा खुलासा।@ बंगाली नववर्ष पर SIR को लेकर सियासत, ममता बनर्जी का आरोप- दिल्ली के जमींदार छीन रहे हैं वोट का अधिकार'।@ पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा।@ डेढ़ करोड़ कैश देने पर राजी था पति, ऐन वक्त पर तलाक से मुकरी पत्नी, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुरानी शादी एक झटके में खत्म कर दी।@ दुर्गापुर में आधी रात थाने के गेट पर पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, TMC से झड़प के बाद मचा बवाल।@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार को मिला पूर्व राष्ट्रपति का साथ, पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा- ये ऐतिहासिक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -