- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- राहुल गांधी का कुली बनना लाया रंग बड़ी कुलिओ की मजदूरी....
Posted by : achhiduniya
07 October 2023
बीते 21 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
आनंद विहार रेलवे
स्टेशन पर कुलियों के बीच संवाद साधते व सूटकेस का बोझ उठाते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने
कुलियों वाली लाल टी-शर्ट भी पहनी थी। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत
करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। बाद में उन्होंने वीडियो शेयर किया, जिसमें कुलियों को वेतन संशोधन, बीमा और पेंशन की मांग करते देखा
जा सकता है। राहुल ने कुलियों से उनके हालचाल को जाना जहां कुलियों
ने उनसे अपनी दयनीय हालत व कम मजदूरी पर चर्चा की जिसका परिणाम अब सामने आया। उत्तर रेलवे ने 26 सितंबर के एक आदेश में
अपने जोन के कई स्टेशनों पर कुलियों के लिए दरों में
बदलाव करने के फैसला किया।
इसके बाद राहुल गांधी की ये टिप्पणी आई है। संशोधित दरों के मुताबिक, लोगों को ए सूची स्टेशनों पर 20 मिनट की प्रति यात्रा 40 किलोग्राम तक सामान के
लिए 100 रुपये के बजाय 140 रुपये का भुगतान करना
होगा, जबकि बी सूची स्टेशनों
पर लोगों को 20
मिनट की 40 किलोग्राम तक के सामान
के लिए 100
रुपये का भुगतान करना
होगा। रेलवे स्टेशनों पर कुलियों की ओर से सामान ले जाने की दरों में 7 साल के बाद बदलाव किया गया है।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कई जोन ने देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कुलियों
के लिए दरों में संशोधन किया है। केंद्र सरकार ने कुलियों के मेहनताना में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
इसे लेकर कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खुशी जाहिर
की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय
रेलवे और सरकार ने मेरे कुली भाइयों की आवाज सुनी है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)