- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीयर पीने वाले सावधान बीयर की टैंक में पेशाब करता पाया गया कर्मचारी....
Posted by : achhiduniya
24 October 2023
एक बीयर फैक्ट्री का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है,इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि
कैसे एक शख्स बीयर के पूरे टैंक में पेशाब कर रहा है। आपको बता दें, यहीं से बीयर तैयार होती है और फिर बोतलों में भरी जाती है और फिर आप तक
पहुंचती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कंपनी का एक कर्मचारी नीली ड्रेस
पहने हुए बीयर के टैंक में कूदता है और इसके बाद वहां पेशाब करने लगता है। दरअसल, इस टैंक में जो रॉ मटेरियल भरा है उसी से
बीयर तैयार की जाती है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुई लोगों का
गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने कंपनी को टैग करके तरह तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए।
https://twitter.com/i/status/1715620478625149349
ये वीडियो जिस कंपनी का है उसका नाम है
टेस्टिंगो। चीन में ये बीयर का एक बड़ा ब्रांड है। कंपनी ने इस वीडियो का संज्ञान
लिया और पुलिस में इसकी कंप्लेंट की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत
में लिया है। इसमें दो ऐसे लोग हैं,जिन्होंने टैंक में पेशाब किया है और एक शख्स
वो है जिसने ये वीडियो बनाया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर
लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं कि वो इस कंपनी की बीयर कभी नहीं पिएंगे।
हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वह अपने
ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर बनाएगी।

.jpg)
