- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- डिजीलॉकर कर सकता है पासपोर्ट रिजेक्ट जाने सही तरीका.....?
Posted by : achhiduniya
03 October 2023
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने का तरीका पहले से बहुत आसान कर
दिया है। लोग थोड़े से जागरूक होकर
सुविधाजनक ढंग से पासपोर्ट बनवा सकते हैं और बार-बार की भागादौड़ी से बच सकते हैं।
गाजियाबाद जिला पासपोर्ट अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि लोगों को भ्रम है कि
डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट पासपोर्ट कार्यालय में मान्य नहीं होते हैं। हां, आवेदक डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट
कार्यालय में दिखाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाते हैं, उस तरह मान्य नहीं होते हैं। उन्होंने
बताया कि सामान्यत लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करते
हैं और उस समय विकल्प आता है
कि आप ओरिजनल डॉक्यूमेंट डिजीलॉकर से दिखाना चाहेंगे, तो लोग इस विकल्प का चयन नहीं करते
हैं। अप्वाइंटमेंट की डेट में पासपोर्ट कार्यालय जाकर डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट
दिखाने की बात कहते हैं। इस वजह से वो मान्य नहीं होते हैं। अगर आवेदन के समय
डिजीलॉकर का विकल्प अपनाता है तो डिजीलॉकर का लिंक आवेदन के साथ पासपोर्ट
कार्यालय में जाता है। उन स्थितियों में पासपोर्ट कार्यालय में डिजीलॉकर के
डॉक्यूमेंट मान्य होंगे। अगर आवेदक यह तरीका अपनाएं तो पासपोर्ट बनवाते समय किसी
तरह की परेशानी नहीं होगी और आसानी से पासपोर्ट बन जाएगा।
.jpg)
.jpg)