- Back to Home »
- Crime / Sex , Health / Kitchen »
- आदिवासी गरीबों का राशन खा रहे अधिकारी और डीलर ...
Posted by : achhiduniya
02 October 2023
आदिवासी बहुमूल्य इलाकों से घिरा साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड से सामने
आने के बाद फिर से एक बार सरकार की वादे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मंडरो
प्रखंड के पिंडरा पंचायत के आदिवासी समुदाय के राशन कार्डधारीयों ने बताया कि इस
महीनें राशन डीलर के द्वारा काफी कम राशन दिया जा रहा है। जिसको लेकर हम सभी की
राशन डीलर से काफी बहस हुई। इसके साथ उन्होंने कहा कि कभी कभी राशन उठाने में देरी
हो जाती है तब वो राशन मिलना मुश्किल सा हो जाता है। मंडरो खाद्य आपूर्ति विभाग के
जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से डीलरों के द्वारा गरीब राशन कार्डधारीयों के
निवाले पर डाका मारा जा रहा है। कार्डधारियों
का जिले के जिम्मेदार पदाधिकारियों
पर आरोप है कि उनको मिलने वाली पीडीएस अनाज में भारी कटौती कर हक मारी का कार्य हो
रहा है। साथ ही गड़बड़ झाले की भी शिकायत लगातार उनके द्वारा की जा रही है। पीडीएस
कटौती व घोटाले का ताजा मामला सामने आने के बाद मंडरो प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत
के तेतरिया गांव तथा पिंडरा पंचायत में राशन डीलर के द्वारा राशन कार्ड धारीयों को
कम राशन दिया जा रहा है।
जिसको लेकर कहीं
ना कहीं दुकान पर ही स्थिति हंगामेदार हो रहा है। जब राशन डीलर से इस मामले में
सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बार राशन काफी कम मिला है। जिसके कारण समस्या
आ रही है। वहीं, अब
कार्ड धारी ग्रामीणों ने जिले के डीसी रामनिवास यादव से मामले में जांच कर दोषी
अधिकारियों पर कड़ी करवाई करने की मांग की है, लेकिन अब देखने वाली बात यह कि डीसी
गरीबों के निवाले को डकारने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करती है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)