- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- गरभा डांस प्रशिक्षण में करें इन टिप्स को फॉलो नहीं होगी शारीरिक थकान –कमजोरी-परेशानी.....
Posted by : achhiduniya
04 October 2023
नवरात्री में महिला-पुरुषों द्वारा धार्मिक
आयोजनों में गरभा नर्तय किया जाता है। रोजमर्रा के कामों के अलावा दो
से तीन घंटे गरबा प्रैक्टिस करने के लिए आपके शरीर को अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसीलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर ले यदि आप देरी से सो रहे हैं तो प्रैक्टिस के दौरान
आपको थकान महसूस होगी। आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना
चाहिए। गरबा करने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए जिससे
फूड डाइजेस्ट होने में समय मिल सके। प्रैक्टिस
में जाने के दौरान ढेर सारा भोजन नहीं करना चाहिए, अगर ओवर ईटिंग करते हैं तो इससे पेट
दर्द और उल्टी जैसी समस्या भी सामने आ सकती है। गरबा प्रैक्टिस के दौरान आपकी बॉडी
पूरी एक्टिव हो जाती है और लगातार दो-तीन घंटे मेहनत करने से पसीना आता है,जिससे
आपके शरीर की कैलोरीज भी बर्न होती है, यदि आप लगातार गरबा प्रैक्टिस कर रहे
हैं तो इस दौरान आपको जिम में एक्सरसाइज करने की
जरूरत नहीं होती है। इसीलिए ज्यादा वर्क आउट और गरबा प्रैक्टिस साथ में ना करें।
गरबा खेलने के दौरान हमें बेहद पसीना निकलता है, जिससे बॉडी में वाटर लेवल कम होने लगता है। पानी की कमी से खुद को बचाने के लिए जब भी आप प्रैक्टिस में जाएं तो साथ में पानी की बोतल, नारियल पानी, नींबू पानी या ग्लूकोस ले जाएं। प्रैक्टिस में जब भी आपको वक्त मिले तो बीच-बीच में इन्हें लेते रहिए। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट बनी रहेगी। आपको चक्कर और वीकनेस भी महसूस नहीं होगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)