Posted by : achhiduniya 04 October 2023

महाराष्ट्र में मंगलवार को जब शिंदे कैबिनेट की बैठक हुई तो अजित पवार ने खराब सेहत का हवाला दिया और मीटिंग से दूरे रहे, लेकिन सवाल तब खड़े हो गए जब वह घर पर अपने साथी विधायकों के साथ मीटिंग की। उधर कैबिनेट बैठक के बाद सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए और उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि बीजेपी राज्य में अजित पावर को सरकार चलाने का अवसर दे सकती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो सरकार चल रही है वह गैर-संविधानिक है और इसे तोड़फोड़ करके जबरन बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार तो बना ली, लेकिन अब वह संकट में है। इस पर पहला संकट संवैधानिक है,जिसमें शिंदे गुट के 16 विधायकों की 
सदस्यता रद्द की जा सकती है। हालांकि, सरकार उन्हें बचाने में लगी है। दूसरा संकट यह है कि जोड़-तोड़ की सरकार बनाने से बीजेपी का जनाधार टूट रहा है और पार्टी को जमीन पर कोई लाभ नहीं मिल रहा है। संजय निरुपम ने दावा किया,हमारे पास अंदर खाने से जो उड़ती हुई खबरें आ रहीं हैं,उस हिसाब से शिवसेना तोड़ने के बाद शिंदे को जो मराठा भाषियों को वोट मिलना चाहिए था, वह उनके पास आता नहीं दिख रहा है। वहीं, अजित पवार भी नाराज दिख रहे हैं।  उनका जो नाराजगी नाटक चल रहा है, वह साफ दिखाई दे रहा है।
संभावित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था, लेकिन इसमें काफी समय लग रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा,मुझे लगता है कि आने वाले समय महाराष्ट्र में एक राजनीतिक अस्थिरता का दौर आता दिख रहा है और बीजेपी एकनाथ शिंदे को बीजेपी दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक देगी। इसको लेकर शिंदु गुट में परेशानी शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया, हो सकता है कि आने वाले समय में अपनी लोकसभा चुनाव  की अपनी रणनीति के तहत इस सरकार को छोड़ दे और राष्ट्रपति शासन लगा दे या हो सकता है कि बीजेपी अजित पावर को सरकार चलाने का अवसर दे सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ इंडिया की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी।@ बंगाल में अब मदरसों का सर्वे, उठने लगे सवाल।@ असम-स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार।@ भारतीय सेना की मारक क्षमता और बढ़ाने की तैयारी, मॉर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बना देगी बाहुबली।'@ नार्थ इंडिया के राहुल RK मीणा, सुनील मीना गैंग ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां।@ यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान, मिशन 2027 के लिए भगवा दल की बड़ी तैयारी।@ दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस-1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह।@ लंदन में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा के कार्यक्रम में नारेबाजी, भारतीय उच्चायोग ने कहा, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।@ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन।@ बंगाल में असली तृणमूल की लड़ाई, पार्टी बचाने को एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, विरोधी खेमा झुकने के मूड में नहीं।@ शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल।@ अंडमान-प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया ने तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि।@ विदिशा में 2600 लोगों की जांच में 586 में कैंसर या उसके लक्षण, आंकड़े देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान।@ केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो हुई सीज।@ दिल्ली में बन रहा देश का पहला हाईटेक एंटी-टेरर हेडक्वार्टर, बम और IED का भी नहीं होगा असर।@ बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन-तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -