Posted by : achhiduniya 25 October 2023

माली ही बाग उजाड़ने पर उतारू हो जाए तो फूलों को कौन बचाए... अक्सर लोगों की शिकायत होती है की पुलिस द्वारा उन्हे प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा जो अपराध उन्होंने किया ही नहीं उसे स्वीकार करने या झूठे केस मे फ़साने के चलते नागरिकों को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। पुलिस घूसखोरी और किसी और लालच या दबाव के चलते किसी को परेशान करती है। देशभर में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन और पुलिस चौकियां बनी होती हैं। पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना और उन्हें कड़ी सजा दिलवाने का होता है। साथ ही शहर या कस्बों में होने वाले अपराधों को पनपने से पहले कुचलने का काम भी पुलिस करती है। हालांकि 
कई बार खाकी को लेकर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिनसे पुलिस की छवि खराब दिखती है। ऐसे में हम आज आपको ये बता रहे हैं कि अगर मदद करने वाली पुलिस ही परेशान करने लगे तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं। अपराध को रोकने के लिए पुलिस कोई भी एक्शन ले सकती है और जरूरत पड़ने पर हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकती है।  हालांकि इस दौरान पुलिस को निष्पक्ष होना चाहिए। कई बार ऐसे आरोप लगते हैं कि ऐसे में वो शख्स या पीड़ित परिवार कहां शिकायत करेगा?
पुलिस की प्रताड़ना का शिकार शख्स पुलिस के ही दूसरे विभागों में इसकी शिकायत कर सकता है। पुलिस में ही एक विजलेंस डिपार्टमेंट होता है, जहां पर आप पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने या ड्यूटी नहीं निभाने की शिकायत कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हर राज्य के लिए एक पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन करने का निर्देश दिया था, जिसमें राज्य सरकार या पुलिस अधिकारियों का हस्तक्षेप नहीं होता। जब पुलिस मदद नहीं कर रही हो या फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही हो तो लोग इस कमेटी को अपनी शिकायत दे सकते हैं। ऐसी कंप्लेंट के लिए एक लिखित शिकायत का प्रावधान होता है, जिसमें पीड़ित शख्स को बताना होता है कि उसे किस तरह से परेशान किया जा रहा है,अगर शिकायत सही निकलती है और पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि भारत के सभी राज्यों ने पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन नहीं किया है। जबकि इसके लिए 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे। जिन राज्यों में ये स्वतंत्र कमेटी नहीं बनी है, उनमें पुलिस के सीनियर अधिकारियों को शिकायत की जाती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -