- Back to Home »
- Job / Education »
- INDIA नहीं भारत लिखी किताबों से होगा बच्चों का शिक्षण....
Posted by : achhiduniya
25 October 2023
INDIA का नाम भारत बदले जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब
जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए
निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की बजाए प्रेसिडेंट
ऑफ भारत लिखा गया था। अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में INDIA नाम की जगह
भारत लिखा जाएगा। किताबों में
आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को NCERT ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने
कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार
कर लिया गया है। NCERT पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई
है जब सियासी हलको में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने की दंत
कथाओं जोरों से कही सुनी जा रही हैं।
.jpg)
