Posted by : achhiduniya 22 October 2023

पीड़ित आदिवासी महिला का आरोप है कि विधायक की पत्नी उनकी पुस्तैनी जमीन को अपने गुंडों की मदद से हड़पना चाहती हैं। पूरा मामला बीते रविवार 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे का है। आरोप है कि घटना के दिन आदिवासी किसान महिला अपने परिवार वालों के साथ अपने खेत से बैलगाड़ी के जरिए जानवरों के लिए चारा लाने गई थी। पीड़ित महिला के साथ उसका पति और बहु भी थे। खेत में पहुंचने के बाद पति और बहू खेत का चक्कर लगाने चले गए और पीड़ित महिला बैलगाड़ी में चारा भर रही थी, तभी आरोपी राहुल जगदाले और रघु पवार आए और उसे पकड़कर जमीन पर लेटा दिया और उससे मारपीट की। पीड़ित महिला खुद का बचाव करने के 
लिए हाथापाई करने लगी, तभी दोनों आरोपियों ने महिला को खींचकर उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता को निवस्त्र करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी बाइक पर बैठकर मौके फरार होते दिख रहे हैं और पीड़िता निर्वस्त्र हालात में आरोपी का पीछा कर रही है। पीड़ित महिला का दावा है कि हमारी जिस जमीन पर बीजेपी विधायक की पत्नी दावा ठोक रही हैं वो जमीन 60 से 70 साल से उसकी पुश्तैनी जमीन है। मामला महाराष्ट्र के बीड जिले का है।

स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी सहित तीन लोगों के ऊपर अत्याचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर खेत में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बीड के आष्टी पुलिस थाने में बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354B, 323, 504, 506, 354A, 34 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -