- Back to Home »
- National News , Tours / Travels »
- ‘नमो भारत’ रैपिड ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी....
Posted by : achhiduniya
19 October 2023
बीते 8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री
मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे की नींव रखी थी। नए विश्व स्तरीय परिवहन
बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए देश में क्षेत्रीय संपर्क को बदलने की
प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के अनुसार रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम [RRTS] परियोजना
विकसित की जा रही है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम 180 किलोमीटर
प्रति घंटे की रफ्तार से एक नई रेल आधारित, उच्च गति, उच्च
आवृत्ति के साथ क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली प्रणाली है। PMO यानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था
कि पीएम मोदी भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम [RRTS] की शुरुआत
करते हुए साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक
रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी
दिखाएंगे। PMO ने बताया था कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS गलियारे का 17 किलोमीटर प्राथमिकता खंड गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। देश
की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के ट्रेनों का प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे, इसे ‘नमो
भारत’ के नाम से जाना जाएगा। इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। भारत के पहले
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम [RRTS] कॉरिडोर का प्राथमिकता खंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के एक
दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS गलियारे का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। PMO ने बताया है कि यह एक परिवर्तनकारी
क्षेत्रीय विकास पहल है, जिसमें अंतर शहरी आवागमन के लिए हर 15 मिनट में उच्च गति वाली ट्रेन उपलब्ध होगी और आवश्यकता के अनुसार यह हर
पांच मिनट में भी उपलब्ध हो सकती है। उसने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में
कुल 8 रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम गलियारे की पहचान की गयी है,जिसमें पहले चरण
में तीन गलियारों दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और
दिल्ली-पानीपत के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई है। PMO ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ
गलियारा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है और यह गाजियाबाद, मुरादनगर तथा मोदीनगर शहरों के जरिए एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को
मेरठ से जोड़ेगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)