- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने पर दर्शन हीरानंदानी ने किया तृणमूल कांग्रेस लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को बेनकाब....
पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने पर दर्शन हीरानंदानी ने किया तृणमूल कांग्रेस लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को बेनकाब....
Posted by : achhiduniya
20 October 2023
एक
शपथपत्र में दर्शन हीरानंदानी ने यह भी कबूल किया कि महुआ मोइत्रा
राजनीति में तेज़ी से तरक्की करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
निशाना बनाना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने अदाणी को टारगेट किया। हीरानंदानी के अनुसार, पीएम मोदी
और अदाणी को टारगेट करने के लिए TMC सांसद
महुआ मोइत्रा लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी संपर्क में थीं। मोइत्रा
पर रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में जब व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने खुद एक शपथपत्र में कबूल
किया कि आरोप बिल्कुल सच हैं और
महुआ मोइत्रा ने ही अपने संसद अकाउंट के लॉग-इन और पासवर्ड शेयर किए थे। हीरानंदानी ने कहा कि
संसद में पूछे
जाने वाले सवाल दर्शन हीरानंदानी ने ही संसद की वेबसाइट में महुआ के
अकाउंट पर अपलोड किए थे। हीरानंदानी के शपथपत्र के मुताबिक, मैंने अदाणी ग्रुप को
टारगेट करने के लिए सवाल भेजे थे और अपुष्ट जानकारियों के आधार पर मैं महुआ के
संसद अकाउंट पर सवाल पोस्ट करता रहा। हीरानंदानी समूह के CEO दर्शन हीरानंदानी ने
दावा किया कि इस काम में महुआ मोइत्रा की मदद सुचेता दलाल, शार्दूल श्रॉफ और पल्लवी
श्रॉफ कर रहे थे। इनके अलावा, महुआ की मदद कांग्रेस नेता शशि थरूर और पिनाकी मिश्रा
ने भी की। दर्शन हीरानंदानी के मुतबिक, महुआ ने इस काम में विदेशी पत्रकारों से भी सहायता ली, जो FT, NYT और BBC से जुड़े थे, लेकिन इनके साथ-साथ कई
भारतीय मीडिया हाउसों से भी महुआ मोइत्रा संपर्क में थीं।
हीरानंदानी ने हलफनामे में कहा, मैं उम्मीद
कर रहा था कि महुआ मोइत्रा का साथ देने से मुझे विपक्षी (विपक्षी पार्टियों की
सरकारों वाले) राज्यों में मदद मिलेगी, इसलिए मैं महुआ मोइत्रा को महंगे
तोहफे भी दिया करता था। मैंने महुआ के सरकारी आवास की
मरम्मत भी करवाई और मैं महुआ की यात्राओं और छुट्टियां का खर्च उठाता
था। TMC
सांसद महुआ मोइत्रा ने
रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दो पेज का बयान जारी कर कारोबारी
दर्शन हीरानंदानी का शपथपत्र का खंडन किया है। महुआ मोइत्रा ने टि्वटर
पर बयान जारी कर कहा है कि कारोबारी हीरानंदानी की कनपटी पर बंदूक रखकर एक सफेद
कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए हैं।
महुआ मोइत्रा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट
किए गए बयान में कहा, दर्शन हीरानंदानी को अभी तक सीबीआई या एथिक्स कमेटी
या
किसी भी जांच एजेंसी ने तलब नहीं किया है। फिर उन्होंने यह हलफनामा किसे दिया
है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा पर हीरानंदानी
समूह के CEO दर्शन हीरानंदानी से
रिश्वत लेकर संसद में ऐसे सवाल पूछने का आरोप है, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हीरानंदानी समूह
के व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी अदाणी समूह की छवि खराब होती हो। महुआ मोइत्रा को संसद
सदस्यता से निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ जांच की मांग करती हुई चिट्ठी भारतीय जनता
पार्टी के
सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी थी, जिसमें दावा किया गया था
कि TMC सांसद पर ये आरोप
सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई की शिकायत के आधार पर लगाए गए हैं। निशिकांत
दुबे के खत को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी के पास भेजा था, जिन्होंने निशिकांत दुबे
और जय अनंत देहाद्राई को सबूत पेश करने के लिए 26 अक्टूबर को बुलाया है।



.jpg)