- Back to Home »
- Politics , State News »
- सुशील मोदी को दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया भाजपा ने...
Posted by : achhiduniya
23 October 2023
जदयू नेता श्रवण कुमार ने बिहार के
पूर्वी डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सुशील
मोदी जैसा बिहार में कोई नेता नहीं है,
लेकिन इतने जानकार और कद्दावर नेता को लेकर हम काफी चिंतित हैं। भाजपा ने
उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है, यह चिंता का विषय है। बीजेपी अगर ऐसे ही जानकार
नेताओं को साइड लाइन कर देगी तो पार्टी में क्या बचेगा? बीजेपी को कौन संभालेगा? इस तरह से भाजपा का ना सिर्फ बिहार से बल्कि
पूरे भारत से सफाया हो जाएगा। दरअसल
सुशील कुमार मोदी ने कुछ दिनों पहले बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि जदयू में
सीनियर नेताओं का कोई भविष्य नहीं है। वहीं, अब उनके
बयान पर पलटवार करते हुए जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि सुशील मोदी एक बड़े नेता
हैं, लेकिन उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। हमें
उनकी बहुत चिंता है। बता दें कि श्रवण कुमार सोमवार को नालंदा के बिहार शरीफ
पहुंचे थे। वहीं, दुर्गा पंडाल में पहुंच पूजा करने के
बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना
साधा।
.jpg)
.jpg)