Posted by : achhiduniya 16 October 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक मालिनी गौड़ बड़े नेताओं के घर जाकर उनका आशीर्वाद ले रही हैं। इंदौर में सुमित्रा महाजन, सत्यनारायण सत्तन, विष्णु प्रसाद शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नेताओं के घर पहुंच कर मालिनी गौड़ ने सभी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मालिनी गौड़ से पहले उनके पति लक्ष्मण सिंह गौड़ तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2008 में उनकी मृत्यु के बाद बीजेपी ने मालिनी गौड़ को पार्टी के टिकट दिया और पिछले 15 सालों से वह यहां की विधायक हैं। सत्तासीन बीजेपी आलाकमान ने परंपरागत सीट को कायम रखते हुए कोई नया उम्मीदवार नहीं उतारा है। पार्टी ने यहां से स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की पत्नी मालिनी गौड़ को ही टिकट दिया है। मालिनी गौड़ ही यहां से वर्तमान में विधायक हैं और वह इंदौर 
महापौर भी रह चुकी हैं। ये सीट पिछले तीस सालों से गौड़ परिवार के कब्जे में है। इस सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रही है, हालांकि उसे कामयाबी नहीं मिल रही है। इंदौर में 9 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, जिसमें इंदौर-4 विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर कांग्रेस ने सिंधी कार्ड खेला है। कांग्रेस ने इस बार सिंधी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार कर 80 के दशक का इतिहास दोहराना चाहती है। उस दौरान नंदलाल माता ने इस सीट को जीत कर कांग्रेस के नाम किया था।
इस बार भी इंदौर चार नंबर विधानसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने राजा मंधवानी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। ये क्षेत्र सिंधी बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और सिंधी वोटर्स पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि क्षेत्र में विकास के कई काम होना बाकी है जो अभी नहीं हुए हैं। इस क्षेत्र में यातायात सबसे बड़ी समस्या है, जिसे अब तक हल नहीं किया जा सका है। महू नाका चौराहा से लेकर रणजीत हनुमान और अन्नपूर्णा मंदिर तक, दोनों सड़कों पर खूब जाम लगता है। इस बार दोनों ही प्रत्याशियों ने जीत कर लोगों की समस्याओं का निदान करने का वादा कर रहे हैं। 



विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी आधिकारिक तौर पर चुनावी रण की घोषणा होते ही मंधवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले 25 सालों से समाज के साथ जुड़े रहने और सेवा कार्य करने के दम पर ही चुनाव के मैदान में हैं। इसको लेकर उन्होंने आगामी चुनाव में जीत का दावा किया है। मंधवानी ने कहा, बीजेपी जिसे अयोध्या मानती है, उसे असली अयोध्या के रूप में परिवर्तित करने का कार्य हम करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -