Posted by : achhiduniya 16 October 2023

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में सेम सेक्स मैरिज,समलैंगिक विवाह को भी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत लाकर उनका रजिस्ट्रेशन किए जाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने समलैंगिकता को अपराध मानने वाली आईपीसी की धारा 377 के एक हिस्से को रद्द कर दिया था। इसके चलते दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने समलैंगिक संबंध को अब अपराध नहीं माना जाता। ऐसे में समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिलनी चाहिए। सेम सेक्स मैरिज को लेकर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार-17 अक्टूबर को अहम फैसला सुना सकता है। कोर्ट सुबह साढ़े दस बजे फैसला सुना सकता है। सीजेआई डीवाई 
चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संविधान पीठ जिसमें जस्टिस संजय किशन कौल, एस रवींद्र भट, हेमा कोहली और पीएस नरसिम्हा शामिल हैं,ने दस दिन की सुनवाई के बाद इस साल 11 मई को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान अन्य घटनाक्रमों को लेकर शीर्ष अदालत ने कहा,अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारतीय संदर्भ में गलत था गर्भपात का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है और किसी व्यक्ति का गोद लेने का अधिकार पर भारत में उनकी वैवाहिक स्थिति से प्रभावित नहीं होता है। कोर्ट ने कहा,यह विधायिका पर निर्भर है कि समलैंगिक संबंधों को मान्यता दें या नहीं लेकिन सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे जोड़ों को विवाह के लेबल के बिना सामाजिक और अन्य लाभ और कानूनी अधिकार दिए जाएं। 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें युवाओं के भावनाओं के आधार पर मुद्दों पर फैसला नहीं ले सकती हैं। विवाह केवल वैधानिक ही नहीं, बल्कि संवैधानिक सुरक्षा के भी हकदार हैं। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का विरोध किया और कहा कि यह शहरी सोच है, इसकी मांग बड़े शहरों में रहने वाले कुछ अभिजात्य लोगों की है। केंद्र ने कहा था,समलैंगिक शादी को कानूनी दर्जा देने का असर सब पर पड़ेगा। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार के पास कोई ऐसा डाटा नहीं है जो यह बताए कि सेम सेक्स मैरिज की मांग सिर्फ शहरी वर्ग तक ही सीमित है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -