- Back to Home »
- Politics »
- एमपी बीजेपी के शिवराज सिंह को कांग्रेस के विक्रम मास्ताल शर्मा देंगे टक्कर....
Posted by : achhiduniya
15 October 2023
सीएम
शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस ये सीट 20 साल से नहीं जीत पाई है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां से 1990, 2006, 2008, 2013 और 2018 में विधायक बने। वहीं, 2003 में यहां से बीजेपी के ही उम्मीदवार राजेंद्र सिंह
विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ विक्रम मस्ताल शर्मा को टिकट
दिया है। मस्तान कई मौकों पर कमलनाथ की तारीफ कर चुके हैं। राजनीति में आने के
फैसले पर विक्रम मस्तान ने कहा था कि हनुमान का काम सेवा करना है और मैं भी जनता
की सेवा करना
चाहता हूं। वहीं, हाल ही में कमलनाथ ने नर्मदा सेवा सेना संगठन का गठन
किया था और संगठन के सह प्रभारी भी विक्रम मस्ताल को ही बनाया गया। विक्रम मस्तान मूल रूप से
मध्य प्रदेश में बुधनी के रहने वाले हैं। दरअसल विक्रम मस्तान को टीवी सीरियल में हनुमान की भूमिका
के लिए जाना जाता है, रामानंद सागर ने साल 2008 में दोबारा रामायण धारावाहिक का निर्माण किया था, जिसमें विक्रम मस्तान
पवन पुत्र 'हनुमान' की भूमिका में नजर आए थे।
उनका पूरा नाम विक्रम मस्तान शर्मा है, जिन्होंने जुलाई में ही सिद्ध सिमरिया धाम में
कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)